एजुकेशन

Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: 17 राज्यों में निकली आधार सुपरवाइजर की भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई

Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: कॉमन सर्विस सेंटर में 401 पदों की आधार सुपरवाइजर भर्ती यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत देश के 17 राज्यों में जिलावार निकाली गई है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

Aadhaar Supervisor Bharti 2026

Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: कक्षा 12वीं के बाद नौकरी करने का सपना लिए उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले 'कॉमन सर्विस सेंटर' (CSC) में आधार सुपरवाइजर या आधार ऑपरेटर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि यह देश के किसी एक राज्य या स्थान के लिए नहीं निकाली गई है, बल्कि यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में जिला वाइज 401 पदों की भर्ती निकाली गई है। इसका अर्थ है कि अधिकांश उम्मीदवार अपने जिले और राज्य में रहते हुए नौकरी कर सकते हैं उन्हें कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। आइए आपको बताएं इस भर्ती के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है।

आधार सुपरवाइजर के लिए कौन कर सकता है आवेदन

  • आधार सुपरवाइजर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • मैट्रिकुलेशन के साथ 2 साल की आईटीआई या 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु की कोई सीमा तय नहीं की गई है।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के बाद UIDAI द्वारा आधार सेवा उपलब्ध कराने के लिए टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

राज्य और भर्ती की आवेदन तिथि

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि नीचे दी गई लिस्ट में कुछ राज्यों के नाम दो बार लिखे गए हैं (जैसे गोवा और बिहार)। इन राज्यों के नाम दो बार इसलिए हैं, क्योंकि यहां जिला वाइज रिक्तियां निकाली गई है और उसी के आधार पर उनकी लास्ट डेट तय की गई है। इसलिए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जारी नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और इसकी विस्तृत जानकारी पढ़ें।

राज्यवैकेंसीअप्लाई करने की लास्ट डेट
झारखंड1220 जुलाई 2026
उत्तराखंड1220 जुलाई 2026
मध्य प्रदेश1020 जुलाई 2026
जम्मू कश्मीर120 जुलाई 2026
त्रिपुरा120 जुलाई 2026
पश्चिम बंगाल2520 जुलाई 2026
महाराष्ट्र120 अगस्त 2026
मध्य प्रदेश520 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़1820 अगस्त 2026
बिहार10120 अगस्त 2026
उत्तर प्रदेश2920 अगस्त 2026
कर्नाटक16120 अगस्त 2026
गोवा120 अगस्त 2026
बिहार87 अगस्त 2026
मध्य प्रदेश77 अगस्त 2026
गोवा15 अगस्त 2026
गुजरात18 अगस्त 2026
सिक्किम18 अगस्त 2026
नागालैंड18 अगस्त 2026
अरुणाचल प्रदेश18 अगस्त 2026
असम38 अगस्त 2026
जम्मू और कश्मीर18 अगस्त 2026
कुल401

कैसे करें आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप को फॉलों कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार career.csccloud.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर ASK Job Opening के सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब संबंधित पोस्ट के पास दिए गए अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - ईमेल आईडी, मोबाइल और आवश्यक जानकारी के साथ खुद को रजिस्टर करें।

स्टेप 5 - रजिस्ट्रेशन प्र्किरया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी की जानकारी जैसे एजुकेशन क्वालिफिकेशन आदि भरें।

स्टेप 6 - अपना CV पीडीएफ अपलोड करें।

स्टेप 7 - सुपरवाइजर सर्टिफिकेट को अपलोड करें।

स्टेप 8 - अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट लें।

भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

- 10वीं की मार्कशीट

- 12वीं की मार्कशीट

- फोटो आईडी (वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड)

- आईटीआई सर्टिफिकेट या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सर्टिफिकेट

- डिजिटल पासपोर्ट साइज फोटो

- डिजिटल साइन

- निवास प्रमाण पत्र

- जाति प्रमाण पत्र

कितना है आधार सुपरवाइजर भर्ती का आवेदन शुल्क

देश के 17 राज्यों में निकली आधार सुपरवाइजर या आधार ऑपरेटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लगभग 470 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। भर्ती के लिए आवेदन करते हुए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह फॉर्म को ध्यान से भरें और नोटिफिकेशन में बताएंगे साइज के अनुसार की डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपियों को अपलोड करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article