DRDO CEPTAM 10 Result 2022: जारी हुए डीआरडीओ सेप्टम 10 भर्ती के परिणाम, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 20, 2022, 11:27 AM IST

DRDO CEPTAM 10 Result 2022 Download Link: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (DRDO-CEPTAM) 10 एंट्री टेस्ट का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का प्रयोग करके CEPTAM 10 Entry Test 2022 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Defence Research & Development Organization DRDO CEPTAM 10 Entry Test 2022 रिजल्ट जारी हो गया है। जो उम्मीदवार इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे यहां दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इस रिजल्ट की घोषणा 19 दिसंबर 2023 को की थी, लेकिन साइट खुलने में खबर लिखे जाने तक दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि अभी भी कई उम्मीदवार अपना रिजल्ट नहीं देख पाए हैं।

DRDO CEPTAM 10 Result 2022 OUT

डीआरडीओ सेप्टम 10 भर्ती के परिणाम

CEPTAM 10 Entry Test 2022 का आयोजन 1901 पदों को भरने के लिए किया गया था। वे उम्मीदवार जो DRDO CEPTAM 10 के ग्रुप बी और ग्रुप सी वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी), तकनीशियन-ए (टेक-ए) के विभिन्न 1901 पदों की भर्ती में रुचि रखते हैं वे इस लिंक के जरिये अपना परिणाम देख सकेंगे।

End of Feed