Diwali 2025 School Holiday calendar Diwali ki chutti kab hai: दिवाली पर्व का इंतजार सभी को बेसब्री से रहता है। दिवाली भारत का सबसे प्रमुख और पावन त्यौहार है। इसे प्रकाश का पर्व कहा जाता है, क्योंकि इस दिन अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रूप में दीप जलाए जाते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। इसी कारण इसे “दीपों का त्योहार” कहा जाता है। इस बार 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को (Diwali 2025 Date) मनाया जाएगा। इस बीच छात्र छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि स्कूलों में दिवाली की छुट्टी किस दिन रहेगी।
Diwali 2025 School Holiday (Photo: Pixabay)
Diwali kab hai: दिवाली कब है
बता दें इस बार दिवाली 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है। अधिकतर जगहों पर लोग 20 अक्टूबर को दिवाली मना रहे हैं। वहीं 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है और 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व है। ऐसे में दिवाली पर छात्रों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है। 19 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह दिवाली पर इस बार पूरे पांच दिन की छुट्टी स्कूली छात्रों को मिलने वाली हैं। नीचे पांचों दिन की डिटेल दी गई है।
- 19 अक्टूबर: रविवार
- 20 अक्टूबर: दिवाली
- 21 अक्टूबर: दिवाली
- 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर: भाई दूज
October School Holiday 2025
अक्टूबर महीने में स्कूली छात्रों की मौज होने वाली है। इस महीने में लगातार त्योहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को है। ऐसे में 19 अक्टूबर को रविवार, सोमवार को दिवाली का अवकाश रहेगा। इसके बाद स्कूलों में 21 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक कुल पांच दिन रह सकती हैं। 23 अक्टूबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा।
