ब्लूमून 10.0: बेनेट यूनिवर्सिटी के फ्रेशर्स गाला में म्यूजिक, मस्ती और शानदार परफॉर्मेंस से मचा धमाल

Bennett University Bluemoon 10.0: बेनेट यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को फ्रेशर्स गाला ब्लूमून 10:0 का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिक, मस्ती और शानदार परफॉर्मेंस से खूब धमाल मचा। 'डिस्को नाइट' में जाने माने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर छात्रों ने जमकर मस्ती की।

Bennett University Bluemoon 10.0: बेनेट यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को फ्रेशर्स गाला ब्लूमून 10:0 का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिक, मस्ती और शानदार परफॉर्मेंस से खूब धमाल मचा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नए निर्वाचित छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के बैजिंग सेरेमनी से हुई। इसके बाद 'डिस्को नाइट' में जाने माने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर छात्रों ने जमकर मस्ती की। ‘डिस्को नाइट’ की थीम पर सजे इस महोत्सव ने कैंपस को पुरानी यादों और नई शुरुआतों से भरे डांस फ्लोर में बदल दिया।

बेनेट यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स गाला ब्लूमून 10:0 की धूम

बेनेट यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स गाला ब्लूमून 10:0 की धूम

बेनेट विश्वविद्यालय के चांसलर और द टाइम्स ग्रुप के एमडी, विनीत जैन, नव नियुक्त बेनेट विश्वविद्यालय छात्र परिषद के साथ।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नए निर्वाचित छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के बैजिंग सेरेमनी से हुई, जिसमें बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर और द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन उपस्थित रहे। इसके बाद शाम को ब्लूमून का आयोजन हुआ, जिसे छात्र परिषद के अथक प्रयासों ने और भी खास बना दिया। स्टार नाइट की शुरुआत मिस्टर और मिस फ्रेशर टैलेंट शोकेस से हुई, जहां प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और आकर्षण की बहुमुखी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक पैनल में थीं फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ 2024 सिफती सारंग और मिस्टर इंडिया फाइनलिस्ट 2015 सागर गेरा।

End of Feed