Digilocker Maharashtra HSC Result 2026 results.digilocker.gov.in: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) आज यानी 2 मई, 2026 को दोपहर 1 बजे एचएससी 2026 का परिणाम जारी करने जा रहा है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Digilocker Maharashtra HSC Result 2026: डिजिलॉकर के जरिए ऐसे चेक करें एचएससी का रिजल्ट
वहीं अक्सर रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की संख्या मे छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ऐसे में रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश हो सकती है। इस स्थिति में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर या एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Maharashtra HSC Result 2026: कुल इतने छात्र परीक्षा में शामिल
इस वर्ष राज्य भर में कुल 15,32,487 छात्रों ने एचएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें 7,99,773 छात्र विज्ञान स्ट्रीम (Science) से, 3,80,692 कला स्ट्रीम (Arts) से, 3,20,152 वाणिज्य स्ट्रीम (Commerce) से, 27,378 व्यावसायिक स्ट्रीम से और 4,492 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। छात्र डिजिलॉकर के जरिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Maharashtra HSC Result 2026 By Digilocker
- डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाएं।
- यहां Login/Register पर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- यदि आप पहले से यहां रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे लॉगइन करें।
- अब Maharashtra Board HSC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स सबमिट करें।
- मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
Maharashtra HSC Result 2026 Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- विषयवार मार्क्स
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
यहां आप महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।
