कैसे बनते हैं पुलिस डिपार्टमेंट के बॉस, जानिए DGP की सैलेरी, योग्यता समेत हर एक बात

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 19, 2022, 02:50 PM IST

DGP Selection Process, Salary, Power: सिविल सर्विस परीक्षा में सफल होने का सपना देश के लाखों युवा देखते हैं। वहीं, कई सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईपीएस बनना चाहते हैं। यदि आप कम उम्र में आईपीएस बन जाते हैं तो रिटायरमेंट तक डीजीपी बन सकते हैं। जानिए क्या होती है डीजीपी की शक्तियां और सैलेरी।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्य पुलिस महकमे का मुखिया होता है डीजीपी।
  • डीजीपी बनने के लिए सिविल सर्विस परीक्षा करनी होगी पास।
  • राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है डीजीपी।

DGP Selection Process, Salary, Power: पुलिस किसी भी राज्य और देश के कानून व्यवस्था की रीढ़ होती है। पुलिस तंत्र जितना मजबूत और सशक्त होगा, अपराधियों और अपराध पर उतनी ही लगाम लगाई जा सकती है। पुलिस महकमे में भर्ती होने का सपना देश के कई युवा देखते हैं। वहीं, कई लोग पुलिस डिपार्टमेंट के सबसे ऊंचे पद यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) बनना चाहते हैं। हालांकि, डीजीपी बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होती है। साथ ही ये शक्तियों के साथ-साथ जिम्मेदारियों से भरा पद भी होता है।

DGP

Director General of Police

आप भी यदि भविष्य में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद तक पहुंचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करनी होगी। संविधान के अनुच्छेद 312 के तहत देश में तीन अखिल भारतीय सेवा- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा। इसके लिए हर साल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। परीक्षा के तीन चरण प्री, मेन्स और इंटरव्यू होते हैं। इस परीक्षा में टॉप रैंक लाने वालों को हर साल ये सेवाएं दी जाती है। यदि आप डीजीपी बनना चाहते हैं तो आपको इस परीक्षा में अच्छी रैंक लानी होगी।

End of Feed