Career in Asian Language: अब डीयू से कर सकेंगे एशियाई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, सेलेक्टर्स की बन सकेंगे पहली पसंद

Career Scope in Asian Language: एशियाई भाषाओं में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली विश्वविद्यालय आपके लिए खुशखबरी लाने वाला है। डीयू जल्द ही एशियाई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ला रहा है, बता दें आज के समय में एशियाई भाषाओं को सीखकर करियर को सेट किया जा सकता है।

Career Scope in Asian Language: एशियाई भाषाओं में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली विश्वविद्यालय आपके लिए खुशखबरी लाने वाला है। डीयू जल्द ही एशियाई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ला रहा है, बता दें आज के समय में एशियाई भाषाओं को सीखकर करियर को सेट किया जा सकता है। एशियाई भाषाओं में करियर बनाना एक अच्छ निर्णय हो सकता है, क्योंकि इसमें अवसरों की कमी नहीं है। इन भाषाओं में पारंगत होने के अलावा, छात्र विभिन्न संस्कृतियों को समझ सकेंगे, वैश्विक रूप से सोच और समझ बढ़ेगी, लिखित और मौखिक संचार कौशल विकसित होगा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ कॉलेजेस एंड एम्प्लॉयर्स की जॉब आउटलुक 2016 रिपोर्ट के अनुसार, ये महत्वपूर्ण कौशल हैं जिन्हें नियोक्ता यानी सेलेक्टर्स आवेदकों में नोटिस करते हैं।

Career in Asian Language

डीयू से कर सकेंगे एशियाई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट (image - canva)

डीयू के तीन कॉलेजों में मिलेगा मौका

End of Feed