Delhi School Safety Campaign: दिल्ली सरकार इस महीने सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत बच्चों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में आसान भाषा में समझाया जाएगा। ये अभियान POCSO Act के तहत मनाए जा रहे ‘POCSO Awareness Month’ का हिस्सा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ये सिर्फ एक बार का प्रोग्राम नहीं है। सरकार चाहती है कि बच्चों की सुरक्षा वाले नियम स्कूल की रोज की पढ़ाई का हिस्सा बन जाएं।
दिल्ली के हर स्कूल में बच्चों को सिखाया जाएगा 'गुड टच-बैड टच' का फर्क (Image - chatgpt)
जुलाई में हर स्कूल को 3 काम करने हैं:
- बच्चों के लिए जागरूकता सेशन कराना
- सुरक्षा के जरूरी इंतजाम लागू करना
- 15 दिन के अंदर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजना
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: क्या होते हैं Bridge Courses और क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड, एजुकेशन और स्किल के बीच कैसे करता है काम?
हर स्कूल में बनेगी बाल सुरक्षा समिति
31 जुलाई तक दिल्ली के 5,633 स्कूलों में Child Safety Committee बनाई जाएगी। इसमें टीचर, स्टाफ और पैरेंट्स शामिल होंगे। साथ ही सभी टीचर्स और स्कूल स्टाफ को POCSO Act और बच्चों की सुरक्षा के नियमों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सरकार ने सभी स्कूलों के लिए एक Student Safety Checklist भी जारी की है। ये चेकलिस्ट NCPCR, DCPCR और POCSO के गाइडलाइन के हिसाब से बनी है।
इसमें दिल्ली सरकार, MCD, NDMC, कैंट बोर्ड और प्राइवेट स्कूल - सब शामिल हैं।
कौन-कौन देगा साथ?
इस मुहिम में सिर्फ स्कूल नहीं, बल्कि पैरेंट्स, टीचर, दिल्ली पुलिस, जिला प्रशासन और आंगनवाड़ी दीदी भी जुड़ेंगी। स्कूलों के EVGC काउंसलर बच्चों को बताएंगे कि:
- सुरक्षित और गलत स्पर्श में क्या फर्क है
- पर्सनल बाउंड्री क्या होती है जेंडर के बारे में सही जानकारी
- इसके अलावा बच्चों को सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
सीधी बात
दिल्ली सरकार का मकसद है कि हर बच्चा स्कूल में खुद को सुरक्षित महसूस करे और गलत चीज को पहचानकर 'ना' कहना सीखे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: चिड़िया पत्थर कब और क्यों खाती है, जानें इसके पीछे का कारण
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. Q: 'गुड टच-बैड टच' सेशन में बच्चों को क्या सिखाया जाएगा?
सेशन में बच्चों को आसान भाषा में बताया जाएगा कि कौन सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन सा नहीं। इसके अलावा पर्सनल बाउंड्री, 'ना' कहना, और किसी गलत चीज के बारे में बड़े को तुरंत बताना भी सिखाया जाएगा।
2. Q: क्या ये नियम सिर्फ सरकारी स्कूलों के लिए हैं?
नहीं। ये चेकलिस्ट और नियम दिल्ली के सभी स्कूलों पर लागू होंगे। इसमें दिल्ली सरकार, MCD, NDMC, कैंट बोर्ड और प्राइवेट स्कूल सभी शामिल हैं।
3. Q: अगर बच्चे के साथ कोई गलत व्यवहार हो तो शिकायत कहां करें?
स्कूल में बनी Child Safety Committee और EVGC काउंसलर से बात कर सकते हैं। इसके अलावा अभिभावक DCPCR हेल्पलाइन और पुलिस की मदद भी ले सकते हैं। POCSO Act के तहत शिकायत करना बिल्कुल सुरक्षित है।
