Delhi School Class 1 Admission Age: दिल्ली के स्कूलों में अपने बच्चे का एडमिशन करवाने की सोच रहे अभिभावकों के लिए बड़ी (Delhi School Class 1 Admission Age) खबर है। राजधानी के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 1 में दाखिले की न्यूनतम आयु 6 साल होगी। अब तक 5 से 6 साल तक के बच्चों को क्लास 1 में एडमिशन दे दिया (Delhi School Age Criteria) जाता था। लेकिन अब शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है। साथ ही नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के तहत अगले सेशन से तीन साल की प्री प्राइमरी एजुकेशन जरूरी होगी। एनईपी 2020 में इसे बालवाटिका का नाम दिया गया है। यहां बच्चा अपने तीन साल बिताएगा।
Delhi School Class 1 Admission Age: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए नियम में बदलाव
बता दें केंद्रीय विद्यालय समेत कई राज्य सरकार इसे पहले ही लागू कर चुकी हैं। वहीं अब दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने भी अगले साल से इस नियम को लागू करने की घोषणा की है। ऐसे में अगले वर्ष से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए।
Delhi School Admission Age Criteria: उम्र 6 साल से कम होने पर
इस बीच अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि यदि बच्चे की आयु 5 से 6 साल के होती है तो क्या एडमिशन मिलेगा। बता दें यहां एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। इससे कम होने पर क्लास 1 में एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
Delhi School Admission Age Criteria: यहां देखें एडमिशन के लिए एज लिमिट
सर्कुलर में कहा गया है कि बच्चों को 3 वर्ष की आयु में नर्सरी में, 4 वर्ष की आयु में लोअर केजी (प्री स्कूल 2) और 5 वर्ष की आयु में अपर केजी (प्री स्कूल 3) में एडमिशन दिया जाएगा। सर्कुलर के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए।
