Delhi School Fees: क्या धरा रह गया शिक्षा निदेशालय का आदेश? बढ़ गई दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस

Delhi Private School Fees Hike: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस की बढ़ोतरी के कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर फीस बढ़ोतरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। दिल्ली के द्वारका और अशोक विहार समेत कई इलाकों के प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ने की घटना सामने आई है।

Delhi Private School Fees Hike: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए क्लासेस शुरू होने वाली हैं। इस बीच दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस की बढ़ोतरी के कई मामले सामने आने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के द्वारका और अशोक विहार समेत कई इलाकों के निजी स्कूलों ने अपने फीस में बढ़ोतरी की है।

Delhi School Fee Hike

दिल्ली के स्कूल फीस में बढ़ोतरी की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए सेशन में बहुत से स्कूलों में 10 से 20 प्रतिशत तक फीस की बढ़ोतरी की गई है। स्कूलों द्वारा एनुअल फीस, ट्यूशन फीस, कंप्यूटर फीस, डेवलपमेंट फीस और एक्टिविटी फीस पिछले साल से ज्यादा मांगे जा रहे हैं। फीस बढ़ोतरी की ये खबर अभिभावकों के लिए चिंताजनक हो सकती है।

End of Feed