Delhi Nursery Admission 2025-26: पूरा हुआ निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन का प्रोसेस, इस तारीख को आएगी पहली सूची

Delhi Nursery Admission 2025-26: निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई है। खबर के अनुसार, पहली सूची 17 जनवरी को जारी होगी, जबकि बाद में दूसरी व तीसरी लिस्ट भी जारी की जा सकती है। बता दें, दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में एडमिशन की लिस्ट सामने आएगी।

Delhi Nursery Admission 2025-26: दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार 20 दिसंबर, 2024 को संपन्न हो गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने 12 नवंबर को एक परिपत्र में घोषणा की थी कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। पहली सामान्य दाखिला सूची 17 जनवरी, 2025 को प्रकाशित की जाएगी।

Delhi Nursery Admission Criteria

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025-26 (image - canva)

गीता रतन ग्लोबल स्कूल के अध्यक्ष आर. एन. जिंदल ने कहा कि स्कूल को नर्सरी में दाखिले के लिए लगभग 1,000 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को एक जनवरी, 2025 तक सभी चयनित आवेदकों का विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया है।

End of Feed