Delhi NCR (Noida, Ghaziabad, faridabad, Gurugram) mein Garmi ki Chutti kab Hogi (दिल्ली एनसीआर में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): उत्तर भारत में गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा (Delhi NCR Summer Holiday) रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल (Noida Summer Holiday) हो गया है। हालांकि पिछले दो से तीन दिनों से हल्की ठंडी हवाएं बहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है और पॉल्यूशन का स्तर भी कम (Garmi Ki Chutti Kab Hogi 2026) हुआ है। इस बीच भारत के कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तारीख का ऐलान कर दिया (Garmi Ki Chutti Kab Hoti Hai) गया है। बीते दिनों दिल्ली सरकार ने 11 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की। इस बीच दिल्ली एनसीआर, यूपी, नोएडा, गाजियाबाद के स्कूलों के छात्र व अभिभावकर लगातार गर्मी की छुट्टियों को लेकर उत्सुक हैं।
Garmi Ki Chutti 2026, Garmi Ki Chutti date 2026: दिल्ली एनसीआर, यूपी, नोएडा, गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी कब से है
ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली एनसीआर में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं? दिल्ली में गर्मी की छुट्टी कब से है? नोएडा में गर्मी की छुट्टी कब से होगी? गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से है? यहां आप जान सकते हैं।
Delhi School Summer Holidays 2026: दिल्ली में गर्मी की छुट्टी कब से होगी
दिल्ली सरकार ने बीते दिनों यानी 8 मई को सभी सरकारी स्कूलों के लिए 11 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की। हालांकि, कक्षा 9, 10 और 12 के छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षाएं 11 मई से 23 मई तक जारी रहेंगी, ताकि उन्हें अपनी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने और अपनी वैचारिक समझ को मजबूत करने में मदद मिल सके। शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ये विशेष कक्षाएं शिक्षण कर्मचारियों की उपलब्धता और स्कूल के बुनियादी ढांचे के आधार पर आयोजित की जाएंगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रेमेडियल कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि शिक्षक सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।
UP School Summer Holidays 2026: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से है
पिछले साल यानी 2025 में यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की अवकाश तालिका में बताया गया है कि यह आदेश सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में लागू होगा।
Noida School Summer Holidays 2026: नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी
नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की बात करें तो यहां भी विद्यालयों में 20 मई से अवकाश होगा। इसके बाद स्कूल 15 जून के बाद खुल सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह जानकारी पिछले साल के आंकड़ो पर आधारित है।
Ghaziabad School Summer Holidays 2026: गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से है
गाजियाबाद के स्कूलों में भी उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक 20 मई से ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Gurugram, Faridabad Summer Holidays: गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी
गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूलों में समर वेकेशन की बात करें तो यहां हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक, राज्य में आधिकारिक छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक होती हैं। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि इसके लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें।
