दिल्ली सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, 123 एथलीटों के लिए 9.75 करोड़ रुपये की मंजूरी

Delhi Mukhyamantri Khel Protsahan Yojana: दिल्ली में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना (MMCPY) के तहत 123 खिलाड़ियों को कुल 9.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की मंजूरी दी गई है। इसमें 89 एलीट एथलीट और 34 स्कूल स्तर के एथलीट शामिल हैं।

Delhi Mukhyamantri Khel Protsahan Yojana: दिल्ली में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना (MMCPY) के तहत 123 खिलाड़ियों को कुल 9.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की मंजूरी दी गई है। इसमें 89 एलीट एथलीट और 34 स्कूल स्तर के एथलीट शामिल हैं। पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए मंजूर की गई राशि का 60 प्रतिशत यानी कुल 5.85 करोड़ रुपये पहले चरण में लाभार्थियों के वेरिफाइड बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।

Delhi Mukhyamantri Khel Protsahan Yojana

Delhi Mukhyamantri Khel Protsahan Yojana: दिल्ली सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाकी 3.90 करोड़ रुपये का भुगतान इस्तेमाल के सर्टिफ़िकेट और सहायक वाउचर के वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, दूसरी किस्त का भुगतान खर्च से जुड़े दस्तावेजों के वेरिफिकेशन पर निर्भर करेगा। बता दें इस योजना का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में एलीट और ग्रासरूट (शुरुआती) दोनों स्तरों पर खेल प्रतिभाओं को सहायता देना है।

End of Feed