Delhi High Court JJA Mains Admit Card 2026 Released: दिल्ली हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Delhi High Court JJA Mains Admit Card) खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Delhi High Court JJA Mains Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें दिल्ली हाईकोर्ट जेजेए मेन्स का एडमिट कार्ड
Delhi High Court JJA Mains Exam Date 2026: कब होगी दिल्ली हाईकोर्ट जेजेए मेन्स परीक्षा
बता दें दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जूनियर ज्यूडिशियल मुख्य परीक्षा 04 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। यहां प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा। भाग 1 में उम्मीदवारों को 250 शब्दों का निबंध जोकि 40 अंक का होगा और 10 अंक के लिए पत्र लिखना होगा। जबकि भाग 2 अभ्यर्थियों को 30 मार्क्स का व्याकरण और 20 मार्क्स का अनुवाद दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
Delhi High Court JJA Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Delhi High Court JJA Mains Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
High Court JJA Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
अभ्यर्थी का नाम
माता पिता का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा का नाम
एग्जाम सेंटर का नाम
एग्जाम सेंटर का पता
पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ
हस्ताक्षर
Delhi High Court JJA Mains Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जूनियर ज्यूडिशियल मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
