दिल्ली की कॉलेज गर्ल्स के लिए गुड न्यूज, इन दो कॉलेजों के लिए मिलेगी डायरेक्ट बस, देखें रूट और टाइम

Delhi College Bus Service: दिल्ली विश्वविद्यालय के दो गर्ल्स कॉलेज के लिए यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस सेवा की शुरुआत की गई है। इस बस सेवा को कॉलेज के करीब स्थित प्रमुख मेट्रो स्टेशन से जोड़ा गया है।

Delhi College Bus Service: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्राओं के रोजाना के सफर को अधिक सेफ, आसान और सुगम बनाने के लिए 'यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल' बस सेवा की शुरुआत की गई है। बता दें कि इस बस सेवा को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी। यूनिवर्सिटी स्पेशल बस सेवा की शुरुआत होने से अब मेट्रो स्टेशन से कॉलेज जाने के लिए छात्राओं को ट्रांसपोर्ट के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं, रेखा सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में अन्य कॉलेजों को भी इस सेवा के साथ जोड़ा जा सकता है। आइए जानते हैं कि साउथ दिल्ली के किस कॉलेज की छात्राओं को इस सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही बस सेवा का समय और रूट क्या तय किया गया है।

Delhi College Bus Service

Delhi College Bus Service (Photo - AI/Newsroom Verified)

किन दो कॉलेजों के लिए चलेंगी बसें?

यह नई सेवा मुख्य रूप से साउथ दिल्ली के पास स्थित दो प्रमुख महिला कॉलेजों—गार्गी कॉलेज (Gargi College) और कमला नेहरू कॉलेज (Kamala Nehru College) के आसपास के क्षेत्र को प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से जोड़ेगी।

End of Feed