CUSAT CAT 2026: BTech राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, ऐसे चेक करें

कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने CUSAT CAT 2026 BTech एडमिशन के लिए पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। छात्र एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

CUSAT CAT 2026: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने CUSAT CAT 2026 BTech एडमिशन के लिए पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने यह अलॉटमेंट छात्रों की मेरिट, चुने गए कॉलेज/ब्रांच और आरक्षण नियमों के हिसाब से किया है। पहले राउंड में सीटें छात्रों की रैंक, उनके भरे हुए विकल्प, सीटों की उपलब्धता और कैटेगरी आरक्षण को देखकर दी गई हैं। छात्र लॉगिन करके पता कर सकते हैं कि उन्हें कौन-सा कोर्स, ब्रांच, कैंपस और एडमिशन कैटेगरी मिली है। पोर्टल पर एडमिशन फीस की जानकारी भी दी गई है। यह फीस कोर्स, कैंपस और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

CUSAT CAT round 1 seat allotment result 2026

CUSAT CAT round 1 seat allotment result 2026

जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट मिली है, उन्हें तय तारीख से पहले एडमिशन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने पर ही सीट पक्की मानी जाएगी। अगर कोई छात्र समय पर फीस नहीं भरता है, तो उसकी अलॉट हुई सीट अपने आप कैंसिल हो जाएगी। ऐसी सीटों को अगले राउंड की काउंसलिंग में दूसरे योग्य छात्रों को दे दिया जाएगा।

End of Feed