CUET UG Exam 2026 Date, Guidelines: 11 मई से होगी सीयूईटी यूजी की परीक्षा, एनटीए ने जारी की गाइडलाइंस

CUET UG Exam 2026 Date, Guidelines, Dress Code: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 11 मई से 31 मई 2026 तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 की परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है।

CUET UG Exam 2026 Date, Guidelines, Dress Code: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 की परीक्षाएं भारत में और भारत के बाहर 15 शहरों में 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित करने जा रहा है। परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। इस बात की जानकारी एनटीए ने एक बार फिर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

CUET UG Exam 2026 Date, Guidelines, Dress Code

CUET UG Exam 2026 Date, Guidelines, Dress Code: यहां देखें सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीख, गाइडलाइंस और ड्रेस कोड

साथ ही एनटीए ने स्पष्ट किया है किउम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या वस्त्र पहनने की अनुमति है, बशर्ते वे जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। यह विशेष रूप से स्पष्ट किया जाता है कि कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है। सफेद हल्के वस्त्रों को प्राथमिकता दी जाती है; यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो तो वे ऊनी वस्त्र पहन सकते हैं, बशर्ते वे जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। यहां आप एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइंस पर एक नजर डाल सकते हैं।

End of Feed