CUET UG Answer Key 2023, CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (CUET UG Provisional Answer Key 2023) जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से सीयूईटी यूजी आंसर-की 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Answer Key 2023
CUET UG Answer Key 2023: यूजीसी अध्यक्ष ने दी सूचना
यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विवटर हैंडल से सीयूईटी यूजी आंसर-की जारी होने की जानकारी दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 21 मई से 23 जून तक कुल 9 चरणों में किया गया। यह परीक्षा 14.90 लाख स्टूडेंट्स के लिए देश के 387 और विदेश के 24 शहरों में हुई।
CUET UG 2023 Answer Key: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
एनटीए ने यूजीसी की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी है। यदि स्टूडेंट को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह एनटीए की वेबसाइट पर 29 जून से 30 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
How to download CUET UG Answer Key 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
