CUET PG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी पीजी परीक्षा 2023 रिजल्ट इस बार जल्द जारी किया जाएगा। बता दें, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन आज यानी 26 जून को किया जा रहा है। हाल ही में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक अपने आवेदन नंबर की मदद से सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एनटीए सीयूईटी पीजी वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट 2023
सीयूईटी पीजी परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 30 जून 2023 को आयोजित की जानी है। यदि किसी उम्मीदवार को अपने सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे cuet-pg@nta.ac.in पर एक ईमेल भेज सकते हैं या 011- 40759000 / 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले CUET PG Result 2023 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध CUET PG Result 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
