NTA CUET PG RESULT 2023 अब कभी भी जारी किया जा सकता है, बता दें, आंसर की के खिलाफ 16 जुलाई तक आपत्ति करने का मौका था, अब विंडो बंद की जा चुकी है और इन आपत्तियों पर गौर किया जा रहा है, यदि आपत्ति सही होगी, तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी इनमें बदलाव करेगी और रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
सीयूईटी पीजी रिजल्ट (image - canva)
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी पीजी परिणाम तिथि 2023 जल्द ही घोषित की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी कुछ दिनों में अपलोड की जाएगी।
एनटीए ने 13 जुलाई को सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी जारी की और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in के माध्यम से 16 जुलाई तक आंसर की के खिलाफ चुनौती देने का मौका दिया था।
CUET PG Result 2023 How to Check: सीयूईटी पीजी रिजल्ट ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध CUET PG RESULT 2023 लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें
- सीयूईटी पीजी 2023 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और क्रॉस-चेक करें और इसका प्रिंटआउट ले लें
यूजीसी अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''मुख्य चुनौती की अवधि समाप्त हो गई। एनटीए विषय विशेषज्ञ अब प्रमुख चुनौतियों की समीक्षा करेंगे जिसमें कुछ दिन लगेंगे। जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, हम आपको संभावित परिणाम घोषणा तिथि के बारे में अपडेट करेंगे।''
