CUET PG Exam 2023 Date Released: National Testing Agency (NTA) Common University Entrance Test (CUET-PG) 2023 Exam Date जारी कर दी गई हैं। बता दें, NTA ने 19 अप्रैल को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2023 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी थी, जिसके बाद से छात्र परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार CUET PG 2023 के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ और यूजीसी ने अध्यक्ष ने परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी।
इस दिन होगी सीयूईटी परीक्षा 2023 (image credit - pixabay)
सीयूईटी पीजी 2023 के लिए पंजीकरण तिथि
सीयूईटी पीजी 2023 के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 5 मई की रात 9:50 बजे तक का समय दिया गया है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 5 मई रात 11:50 बजे है। करेक्शन विंडो 6 मई को खुलेगी और 8 मई को बंद होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणामों की घोषणा की तारीख जल्द ही सीयूईटी पीजी पोर्टल (cuet.nta.nic.in) पर दी जाएगी।
जारी हुए ट्वीट में यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि 'Common University Entrance Test [CUET- (PG)-2023] will be conducted on 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12 June 2023. Candidates are advised to regularly visit NTA website(s) http://nta.ac.in, https://cuet.nta.nic.in for the latest updates regarding the examination.'
पीजी स्तर की होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून को किया जाएगा। संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को nta.ac.in के साथ साथ cuet.nta.nic.in को भी विजिट करने की जरूरत है।
Common University Entrance Test [CUET- (PG)-2023] will be conducted on 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12 June 2023. Cand… t.co/SYRRPBj7Fl
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
जोड़ सकते हैं अतिरिक्त विषय
वे छात्र जिन्होंने पहले ही अपना आवेदन जमा कर दिया है, लेकिन अन्य किसी विषय को जोड़ना चाहते हैं, या जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही पाठ्यक्रम का चयन कर लिया है, वे अपने पहले चुने गए विषयों/परीक्षणों को बदल/हटा भी सकते हैं। हालांकि, अधिक विषयों (परीक्षण) का चयन करने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
