CUET PG Answer Key Objection Deadline Today on April: एनटीए ने बीते दिनों यानी 6 अप्रैल 2024 को सीयूईटी पीजी परीक्षा की आंसर की जारी (CUET PG Answer Key) की थी। वहीं अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) आंसर की पर ऑब्जेक्शन की डेट आगे बढ़ा दी है। यदि आपको आंसर की में किसी उत्तर को लेकर कोई संदेह है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा (CUET PG Answer Key Objection)सकते हैं। सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन(CUET PG Answer Key Objection Last Date, Today)
CUET PG Answer Key 2024: सीयूईटी पीजी आंसर की पर आपत्ति का आखिरी मौका
यानी 8 अप्रैल 2024 है। अभ्यर्थी रात 11 बजकर 50 मिनट तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।
बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं इस बार 11 से 23 मार्च और 27-28 मार्च को आयोजित की गई थी। एग्जाम देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।
CUET PG Answer Key 2024 Objection Apply Process:
- ऑब्जेक्शन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल साइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET PG Answer Key 2024 Objection लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- आंसर की का पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, यहां व्यू या चैलेंज वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब ऑब्जेक्शन के लिए प्रश्न का चुनाव करें।
- अब प्रश्नानुसार शुल्क जमा करें।
