CUET PG Admit Card 2023: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड, cuet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 03:15 PM IST

CUET PG Admit Card 2023 at cuet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 2 जून को शाम तक सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इस बार परीक्षा 5 जून से 12 जून 2023 तक निर्धारित है।

CUET PG Admit Card 2023 at cuet.nta.nic.in: सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 2 जून को सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर (CUET PG Admit Card 2023) सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी (CUET PG Admit Card) की थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपने परीक्षा का शेड्यूल नहीं चेक किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG ADMIT CARD 2023

CUET PG Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड

बता दें इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं 5 जून से 12 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 245 शहरों में निर्धारित होगी। इसके लिए कपुल 4 लाख 25 हजार 928 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। हालांकि ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed