CTET Cut-Off, Result 2023 Released: घोषित हुए सीटेट परिणाम, जानें कट-ऑफ और मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के बारे में

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 06:13 PM IST

CTET Result 2023 Date, Expected Cut-Off, Qualifying Marks: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही सीटीईटी परिणाम 2022 की घोषणा की जाने वाली है, यह रिजल्ट्स दिसंबर सेशन के लिए जारी किए जाएंगे, उम्मीदवार यहां सीटेट रिजल्ट डेट, मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के साथ कट-ऑफ की भी जानकारी देख सकते हैं।

CTET Result 2023 Date: Central Board of Secondary Education (CBSE) Central Teacher Eligibility Test (CTET) दिसंबर सेशन के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें, सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट अचानक से 3 मार्च की शाम को जारी कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर सीटेट रिजल्ट को जारी किया गया है।

CTET Result 2023 Cut-Off

सीटीईटी परीक्षा की कट-ऑफ और मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

सीटीईटी का रिजल्ट

वास्तव में सटीक जानकारी बोर्ड की तरफ से नहीं आई थी, और न ही कोई सर्कुलर जारी किया गया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी जबकि सीबीएसई सीटेट आंसर की 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया था, 17 फरवरी को आपत्ति विंडों को बंद कर दिया गया। इसके बाद 3 मार्च को ctet result 2023 जारी कर दिया गया।

End of Feed