CTET Registration 2026: दोबारा खुलेगी आवेदन विंडो, ctet.nic.in से कर सकेंगे अप्लाई

CTET Registration 2026 Apply Online: सीटेट के लिए अप्लाई की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। सीबीएसई सीटेट फरवरी रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खोलने वाला है। एक प्रेस रिलीज में 1,61,127 रजिस्ट्रेशन अधूरे बताए गए हैं

CTET Registration 2026 Apply Online: क्या सीटेट के लिए अप्लाई नहीं कर पाए तो ये खबर पूरी पढ़ें। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट के लिए आवेदन करने वालों के लिए दोबारा से आवेदन विंडों को खोलने जा रहा है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन विंडो 27 दिसंबर से खुलने जा रही है।

CTET  2026 Registration

यह फैसला CBSE ने तब लिया जब यह पाया गया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम में 1.61 लाख से अधिक एप्लीकेशन अभी भी अधूरे हैं। ऐसे लोगों के पास रजिस्ट्रेशन पूरा करने का मौका होगा।

End of Feed