CTET Exam Pattern, Syllabus, Eligibility: सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो (CTET July 2024 Notification) चुका है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू (CTET Exam Pattern) हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2024 है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीटेट 19वें संस्करण की परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा।
CTET Exam Pattern, Syllabus: यहां देखें सीटीईटी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस
CTET Exam Pattern: सालभर में दो बार परीक्षा
बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सालभर में दो बार जनवरी और जुलाई में सीटीईटी की परीक्षा आयोजित करता है। इसके लिए दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पेपर-1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक की भर्ती के लिए योग्य होते हैं। वहीं यदि आप कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं तो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों क्वालीफाई करना अनिवार्य है। ऐसे में यदि आप भी सीटीईटी परीक्षा के लिए आवदेन करने जा रहे हैं तो यहां आप आवेदन प्रक्रिया व पेपर-1 और पेपर-2 का पैटर्न व सिलेबस के बारे में जान सकते हैं।CTET July 2024 Appy Online: कैसे करें आवेदन
- CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET July 2024 Appy Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
