Jobs After CTET : देश में कई सारे युवा ऐसे हैं, जो CTET परीक्षा की तैयारी करते हैं और कई युवा हैं जो लगन और मेहनत के बल पर इस परीक्षा को पास भी कर लेते हैं। लेकिन फिर सीमित सरकारी नौकरियां और तगड़े कंपीटिशन के चलते नौकरी पाना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि टफ कंपीटिशन की वजह से या फिर नौकरी ना मिलने की वजह से करियर ही खत्म हो गया। इस लेख में हम ऐसे उम्मीदवारों के लिए नौकरी के बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जिन्होंने सीटेट परीक्षा पास की है। ये ऑप्शन न सिर्फ स्टेबिलिटी देंगे बल्कि शानदार सैलरी भी देंगे।
Career Option after CTET
सीटेट पास उम्मीदवार ये कर सकते हैं ट्राई
CTET पास करने वाले उम्मीवारों के लिए जरूरी नहीं कि वे टफ कंपीटिशन वाली सरकारी नौकरी के पीछे ही भागें। बीते कुछ समय से कोचिंग और ट्यूशन का भी क्रेज युवाओं में काफी बढ़ा है। ऐसे में कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के छात्रों को ट्यूशन देकर 10,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक हर महीने कमाए जा सकते हैं। आमतौर पर हर बैच में प्रति घंटे 500 से लेकर 700 रुपये तक मिलते हैं।
कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में पढ़ाने का है ऑप्शन
अगर आप किसी बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ा रहे हैं तो आपको महीने में 30,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की सैलरी आराम से मिल सकती है। आजकल ऑनलाइन टीचिंग का भी काफी ट्रेंड बढ़ा है। ऐसे में यहां पढ़ाकर भी अपनी आय को बढ़ाया जा सकता है।
प्राइवेट स्कूल में कर सकते हैं नौकरी
CTET पास उम्मीदवार किसी CBSE मान्यता प्राप्त स्कूल में प्राइवेट नौकरी भी कर सकते हैं। दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों के स्कूलों में सैलरी अच्छी मिल सकती है। अगर आप किसी ऐसे ही स्कूल में नौकरी ट्राई करते हैं तो आपको 25,000 से लेकर 60,000 तक की सैलरी मिल सकती है। एक्सपीरियंस के साथ-साथ पैकेज भी बढ़ता रहता है।
स्पेशल एजुकेशन का भी है ऑप्शन
सीटेट पास उम्मीदवारों के लिए स्पेशल टीचर और काउंसलिंग में भी काफी अच्छा ऑप्शन है। जो उम्मीदवार सीटेट परीक्षा पास करने के बाद स्पेशल एजुकेशन में सर्टिफिकेट या फिर डिप्लोमा पूरा करते हैं। स्पेशल टीचर के तौर पर उन्हें हर महीने 30,000 से लेकर 70,000 रुपये तक मिल सके हैं।
