CTET August 2023: सीटीईटी OMR शीट के लिए 10 नवंबर तक करें अप्लाई, यहां जानें तरीका

CTET August 2023, CTET OMR Sheet 2023: सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों के अनुरोध पर ओएमआर शीट और कैलकुलेशन शीट प्रदान करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी सीटीईटी ओएमआर शीट 2023 के लिए 10 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

CTET August 2023, CTET OMR Sheet 2023: सीटीईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की ओएमआर शीट और कैलकुलेशन शीट सीबीएसई (CBSE) से प्राप्त की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने सीटीईटी अगस्त परीक्षा 2023 (CBSE CTET August Exam 2023) में भाग लिया था, वह ओएमआर शीट (CTET August OMR Sheet 2023) के लिए 10 नवंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।

CTET August OMR Sheet 2023

CTET August OMR Sheet 2023

CBSE CTET OMR Sheet 2023: यहां भेजें आवेदन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों के अनुरोध पर ओएमआर शीट और कैलकुलेशन शीट प्रदान करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को सीटीईटी ओएमआर व कैलकुलेशन शीट के लिए सीटीईटी यूनिट, सीबीएसई, पीएस 1-2, आईपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली -110092 के पते पर 10 नवंबर तक आवेदन भेजना होगा। इसके लिए 500 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

End of Feed