CTET Answer Key 2024 PDF Download (सीटीईटी आंसर की 2024 कैसे डाउनलोड करें): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की प्रोविजल आंसर-की (CTET Answer Key 2024 Date) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अगर आपने भी सीटीईटी पेपर 1 या पेपर 2 की परीक्षा दी थी तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आंसर-की (CTET Answer Key 2024) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी आंसर की 2024 पीडीएफ लिंक (CTET Answer Key 2024 PDF) उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET Answer Key 2024 PDF
CTET Answer Key 2024 July: ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा
सीटीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस साल सीबीएसई सीटीईटी का आयोजन 7 जुलाई 2024 (रविवार) को देश के 136 शहरों में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक ऑफलाइन यानी पेन पेपर मोड में हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
CTET Answer Key 2024 Release Date: सीटीईटी आसंर-की कब आएगी
सीटीईटी आंसर-की जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीटीईटी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल के जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
How to download CTET Answer Key 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
सीटीईटी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को 55 प्रतिशत हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
