CTET Admit Card 2024: जुलाई में होगी सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

CTET Admit Card 2024 Release Date: सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई 2024 (रविवार) को दो शिफ्ट में किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 136 शहरों में कुल 20 भाषाओं में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CTET Admit Card 2024 Release Date: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024) का एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in परएप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET Admit Card 2024

CTET Admit Card 2024

CBSE CTET 2024: जुलाई में होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई 2024 (रविवार) को किया जाएगा। सीटीईटी पेपर 2 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं, पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। सीटीईटी परीक्षा देश के 136 शहरों में कुल 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

End of Feed