CTET Admit Card 2024: जारी होने जा रहा सीटीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

CTET January Admit Card 2024, CBSE CTET Admit Card 2024 Date: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

CTET January Admit Card 2024, CBSE CTET Admit Card 2024 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट बहुत जल्द जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी सीटीईटी जनवरी 2024 (CBSE CTET January 2024) के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE CTET Admit Card 2024

CBSE CTET Admit Card 2024

CBSE CTET Exam 2024 Date: दो शिफ्ट में होगी सीटीईटी परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 (रविवार) को देश के 135 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। तय समय के बाद परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

End of Feed