CTET Admit Card 2024, CBSE CTET Admit Card 2024: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीबीएसई सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Admit Card 2024
CBSE CTET Exam 2024 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी 2024 (रविवार) को 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक देश के 135 शहरों में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
CTET Exam Pattern 2024: ऐसे होगी परीक्षा
सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।
How to Download CBSE CTET Admit Card 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को 55 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
