केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा की तिथि आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने CTET 2026 Form भरा था, उनके लिए 9 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जबकि 4 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन विवरण की जरूरत पड़ सकती है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी सभी जानकारियां जरूर जांच लें। आपको पता ही होगा कि 6 सितंबर को इस परीक्षा का आयोजन किया जाना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और 1 सितंबर तक दोबारा आवेदन पोर्टल खोला गया था।
CTET 2026 ka paper दो शिफ्ट में होगा
CBSE द्वारा सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाएगा:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: अपरान्ह 2:30 से शाम 5 बजे तक
आपको ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र पर तय समय से 120 रिपोर्ट करना होगा यानी परीक्षा यदि 9:30 से है तो आपको परीक्षा स्थल पर 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। इसी तरह, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए भी 120 मिनट पहले रिपोर्ट करना जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: अब 22 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई में मिलेगी AI की मदद, IIT मद्रास ने लॉन्च किए नए टूल
CTET देशभर में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य संबंधित स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं।
उम्मीदवार अभी से शुरू करें तैयारी
परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवारों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। ऐसे में उम्मीदवार पूरे सिलेबस को एक बार दोहराने के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट जरूर हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न समझने और समय प्रबंधन बेहतर करने में मदद मिलेगी।
