CTET 2025: सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल यहां सीटीईटी एग्जाम पैटर्न और आवेदन से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
CTET 2025
CTET Exam 2025: ऐसे होगी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी का आयोजन जुलाई में किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंको के 150 सवाल पूछे होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 फीसदी और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
How to apply for CTET 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CTET 2025 Notification: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी पेपर 1 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी आजीवन मान्य है।
