CTET 2024: सीटीईटी एप्लीकेशन में आज से करें सुधार, ctet.nic.in पर करेक्शन विंडो ओपन

CBSE CTET 2024, CTET Application Correction Window 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज खोल दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in अपने एप्लीकेशन में सुधार कर सकते हैं।

CBSE CTET 2024, CTET Application Correction Window 2024: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जनवरी 2024 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज यानी 4 दिसंबर को खोल दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को सीटीईटी एप्लीकेशन में सुधार करना हो तो वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर कर सकते हैं।

CTET Correction Window

CTET Correction Window

CBSE CTET January 2024 Date: जनवरी में इस दिन होगी परीक्षा

सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी को देश के 135 शहरों में ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवलों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय मिलेगा।

End of Feed