CSJM Kanpur University Admission: BBA, BCA समेत इन कोर्स के लिए बेस्ट है छत्रपति शाहू जी कानपुर यूनिवर्सिटी, एडमिशन शुरू, यहां करें अप्लाई

CSJM Kanpur University Admission 2024 Open: कानपुर में स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJM, University) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां यूजी, पीजी और रिसर्च बेस्ड कोर्स के साथ-साथ सर्टिफिकेट और शॉर्ट टर्म कोर्स भी कराए जाते हैं। यहां डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार कोर्स, फीस, कोर्स की अवधि और एप्लीकेशन प्रोसेस की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

CSJM Kanpur University Admission 2024 Open: उत्तर प्रदेश में बेस्ट यूनिवर्सिटी की बात करें तो कानपुर में स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJM, University) का नाम जरूर सामने आता है। कानपुर में स्थिति इस यूनिवर्सिटी में सैकड़ों कोर्स कराए जाते हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी को कानपुर यूनिवर्सिटी भी कहा जाता है। इस यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च बेस्ट कोर्स के लिए इस कॉलेज को बेस्ट माना गया है। यहां से बेहद कम फीस में लगभग सभी मुख्य कोर्स कर सकते हैं। यहां एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- csjmu.ac.in पर जाना होगा। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले यहां के बेस्ट कोर्स, फीस और एप्लीकेशन प्रोसेस की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

CSJM Admission Kanpur University.

छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी एडमिशन शुरू

CSJM Admission 2024 Open: एडमिशन के लिए करें अप्लाई

छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJM, University) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csjmu.ac.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपनो कोर्स के आगे दिए लिंक पर जाकर एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि यहां कोर्स के अनुसार, योग्यता मांगी जाती है। आइए कोर्स के अनुसार, योग्यता की डिटेल्स आगे देख सकते हैं।

End of Feed