CSIR UGC NET Exam City Slip 2026 Released: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, csirnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

CSIR UGC NET December Exam City Slip 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CSIR UGC NET December Exam City Slip 2026 Released: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CSIR UGC NET Exam City Slip 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CSIR UGC NET December Exam City Slip 2026 Released

CSIR UGC NET December Exam City Slip 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप

CSIR UGC NET Exam Date 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम डेट

बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 19 दिसंबर, 22 दिसंबर और 27 दिसंबर 2027 को आयोजित की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 96.75% अभ्यर्थियों को उनके चार विकल्पों में से परीक्षा शहर आवंटित किए गए, जिनमें से 91.90% को उनकी प्रथम वरीयता का शहर आवंटित किया गया है।

CSIR UGC NET December Exam Timing: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम टाइमिंग

इस परीक्षा का आयोजन अलग-अलग विषयों के लिए तय तारीखों और पालियों में किया जाएगा। सबसे पहले 19 दिसंबर 2026 को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लाइफ साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा होगी। इसके बाद 22 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच केमिकल साइंसेज तथा अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लेनेटरी साइंसेज के पेपर लिए जाएंगे। अंत में, 27 दिसंबर 2026 को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET December Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Advance Intimation of Examination City allotted to the Applicants of the Joint CSIR-UGC NET December 2026 Examination लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Login करें, फिर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CSIR UGC NET December Exam 2026: हेल्पडेस्ट या ईमेल भेज सकते हैं

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने/देखने में कोई कठिनाई आती है, तो वह NTA हेल्पडेस्क पर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed