CSIR UGC NET 2024 Exam Postponed: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा स्थगित (CSIR UGC NET Postponed) करने की मुख्य वजह बताई नहीं गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 जून से 27 जून 2024 के बीच होने वाली थी।
CSIR UGC NET परीक्षा स्थगित
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CSIR UGC NET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 29 मई से 31 मई 2024 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन कर सकते थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना नया एग्जाम शेड्यूल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर हासिल कर सकते हैं।
CSIR UGC NET 2024: कब होगी परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CSIR UGC NET 2024 की नई तारीख फिलहाल नहीं घोषित की गई है। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर सबसे पहले जानकारी हासिल कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित होगी।
CSIR UGC NET Exam Postponed
काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यानी CSIR की यूजीसी नेट परीक्षा जून में ही होने वाली थी। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा होता है। किसी असमान्य कारणों से इस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। हालांकि परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
