Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! इन पदों में की बढ़ी संख्या

CSBC Bihar Police Vacancy 2026: बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। CSBC द्वारा निकाली गई भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस लेख में जानिये बिहार पुलिस की भर्ती में किस पद पर कितनी संख्या बढ़ी है।

CSBC Bihar Police Recruitment 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CBSC ने बिहार, मद्यनिषेद, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल के तहत निकाली गई भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी है। पर्षद द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मद्य निषेद सिपाही और कक्षपाल के खाली पदों को संशोधित किया गया है और इसमें कुछ नए पदों को जोड़ा गया है। ऐसे में अब कुल खाली पदों की संख्या बढ़कर 2,236 हो गई है।

CSBC Bihar Police vacancy

CSBC Bihar Police vacancy

मद्य निषेध सिपाही के पदों पर भर्ती

मद्य निषेध सिपाही, उत्पाद व निबंधन विभाग में पहले इस पद के लिए 1685 खाली पद थे। अब इनमें 12 और पदों को शामिल किया गया है। जिससे कुल पद संख्या बढ़कर 1697 हो गई है।

End of Feed