CSBC Bihar Police Constable Exam 2023: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिवाइज्ड शेड्यूल, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CSBC Bihar Police Constable Exam 2023, Bihar Police Constable Admit Card 2023: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकता है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा की तारीख चेक कर सकेंगे व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CSBC Bihar Police Constable Exam 2023, Bihar Police Constable Admit Card 2023: बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police Constable Exam Date 2023) खबर है। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर (Bihar Police Constable Admit Card) सकता है। सीएसबीसी के करीबी सूत्रों की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह तक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा की तारीख घोषित कर (CSBC Constable Exam Date 2023) दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर एग्जाम डेट चेक कर सकेंगे।

CSBC Bihar Police Constable Exam 2023, Bihar Police Constable Admit Card 2023

CSBC Bihar Police Constable Exam 2023: यहां देखें बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल

बता दें बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 1 , 7 और 15 अक्टूबर 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। लेकिन नकल व अनुचित साधनों के प्रयोग के चलते पहले 1 अक्टूबर की परीक्षा और बाद में बाकी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बिहार पुलिस कांस्टेबल के संशोधित परीक्षा की तारीख व एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed