CRPF HC Admit Cards 2022: जारी हुए हेड कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 20, 2023, 01:03 PM IST

CRPF Head Constable 2022 Admit Card: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज, 20 फरवरी को हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार CRPF HC Admit Cards 2022 को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Central Reserve Police Force (CRPF) Head Constable (Ministerial) पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार crpf.gov.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, पंजीकरण प्रक्रिया 4 जनवरी को शुरू हुई और 31 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई थी।

CRPF HC Admit Cards 2022

सीआरपीएफ एचसी एडमिट कार्ड 2022 (image source - crpf website)

हालांकि एक खबर आई थी कि सीआरपीएफ प्रवेश पत्र 15 फरवरी को जारी किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और रिलीज की तारीख को स्थगित कर दिया गया। फिलहाल, CRPF HC Admit Card 2022 डाउनलोड लिंक अब एक्टिव है।

End of Feed