Coempt Edu Teck OSM Controversy News: CBSE की OSM प्रणाली को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अब इसे संचालित करने वाली एडटेक कंपनी Coempt Edu Tech ने अपना पक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि हाल ही में सामने आए मामलों के पीछे कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी। Coempt Edu Tech के अनुसार उनकी जांच में सामने आया कि दिक्कत सॉफ्टवेयर या सिस्टम की वजह से नहीं हुई। आंसर कॉपी स्कैन करते समय मानवीय चूक की वजह से एक छात्र को गलती से दूसरे छात्र की कॉपी दिखाई दे गई थी।
सॉफ्टवेयर में कोई तकनीकी खामी नहीं, 100% जांच का दावा
कंपनी का कहना है कि जिस मामले में एक छात्र को दूसरे छात्र की उत्तरपुस्तिका मिलने का आरोप लगा, वह स्कैनिंग प्रक्रिया की मानवीय त्रुटि थी, सॉफ्टवेयर या सिस्टम की गलती नहीं। Coempt ने कहा कि स्कैनिंग करने वाले व्यक्ति और स्थान की पहचान कर ली गई है तथा तकनीकी स्तर पर कोई त्रुटि नहीं पाई गई।
धुंधली (Blurred) उत्तरपुस्तिकाओं पर सफाई
कंपनी के अनुसार, जिन उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी धुंधली या पढ़ने में कठिन है, उन मामलों की समीक्षा संबंधित मूल्यांकन प्राधिकरणों (Relevant assessment authorities) के साथ की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE 3rd Language Rule 2026: अब 9वीं-10वीं में पढ़नी होंगी 3 भाषाएं, जानें नए नियम की पूरी जानकारी
स्कैनर की गुणवत्ता पर उठे सवाल खारिज
Coempt ने दावा किया कि उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्कैनर इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड और हाई क्वालिटी वाले हैं और हर साल हार्डवेयर अपग्रेड किया जाता है।
95% छात्रों को कॉपी उपलब्ध
कंपनी का कहना है कि उत्तरपुस्तिका देखने के लिए आवेदन करने वाले लगभग 95 फीसदी छात्रों को स्कैन कॉपी उपलब्ध करा दी गई है।
एथिकल हैकर के दावे पर जवाब
19 वर्षीय एथिकल हैकर द्वारा बताई गई सुरक्षा खामियों को लेकर Coempt ने कहा कि उसने केवल टेस्टिंग सर्वर तक पहुंच बनाई थी, न कि वास्तविक (Production) सर्वर तक।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE की तीन-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, अगली सुनवाई 14 जुलाई को
छात्रों का डेटा सुरक्षित होने का दावा
कंपनी के मुताबिक किसी भी छात्र का डेटा लीक नहीं हुआ और न ही परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा से कोई समझौता हुआ।
2019 तेलंगाना इंटर परीक्षा विवाद का जिक्र
Coempt ने कहा कि 2019 के तेलंगाना इंटरमीडिएट परीक्षा विवाद की जांच अदालतों ने की थी और सुप्रीम कोर्ट ने सामूहिक पुनर्मूल्यांकन, मुआवजे और कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिकाओं को स्वीकार नहीं किया था।
35 से अधिक संस्थानों को सेवाएं
कंपनी वर्तमान में देशभर के 35 से ज्यादा विश्वविद्यालयों और संस्थानों को डिजिटाइजेशन, ऑन-स्क्रीन मार्किंग, AI आधारित मूल्यांकन और प्रश्नपत्र प्रबंधन जैसी सेवाएं प्रदान कर रही है।
OSM विवाद के बीच Coempt Edu Teck ने सभी तकनीकी और सुरक्षा आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि समस्याएं सीमित स्तर की संचालन संबंधी थीं, जबकि उसका सॉफ्टवेयर और डेटा सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सुरक्षित है।
