CMAT Admit Card OUT: सीमैट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, Direct Link से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

CMAT 2026 Admit Card 2026 जारी हो चुके हैं। जो उम्मीदवार CMAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्टर हुए हैं, वे एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। CMAT एक नेशनल लेवल की ऑनलाइन एंट्रेंस परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि देशभर के MBA और PGDM जैसे मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश मिल सके।

CMAT 2026 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 21 जनवरी 2026 को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे CMAT 2026 हॉल टिकट ऑफिशियल पोर्टल cmat.nta.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 जनवरी 2026 को होगी।

CMAT Admit card

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी शामिल है, जैसे कि परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, टेस्ट स्लॉट और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश।

End of Feed