Clean करो NEET: लीक प्रूफ एग्जाम के लिए केंद्र का बड़ा एक्शन, Meta-Google-Telegram भी रडार पर

Clean Karo Neet: 21 जून को होने वाले नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Clean Karo NEET: 21 जून को होने वाले नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद अब सरकार इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को “फुलप्रूफ” तरीके से कराने की तैयारी में जुट गई है। इसी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगातार उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं जिसमें परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा है कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के साथ नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Clean Karo Neet: लीक प्रूफ नीट का प्लान तैयार

Clean Karo Neet: लीक प्रूफ नीट का प्लान तैयार

लीक प्रूफ एग्जाम के लिए क्या है तैयारी

बता दें कि नीट यूजी के लाखों छात्रों के लिए ये समय किसी डरावने सपने से कम नहीं है। 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई जिसके बाद से ही छात्रों को करारा झटका लगा। पेपर लीक की घटना से सबक लेकर शिक्षा मंत्रालय और NTA इस बार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ परीक्षा को लेकर तमाम सर्विलांस के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस बार हाई-टेक सुरक्षा और निगरानी की जा रही है। AI-आधारित सीसीटीवी कैमरे परीक्षा के दौरान क्लासरूम और एंट्री गेट पर लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल नेटवर्क, ब्लूटूथ और वाई-फाई को पूरी तरह से ब्लॉक करने के लिए 5G जैमर लगाए जाएंगे। सभी केंद्रों की लाइव फीड सीधे केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (Central Control Room) से जुड़ी रहे इसके लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।

End of Feed