CLAT Final Answer Key: क्लैट 2026 रिजल्ट की तारीख हुई घोषित, जानें कब आएंगे नतीजे

CLAT 2025 Result: क्लैट 2026 परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित हो गई है। परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में वे 17 दिसंबर को नतीजे चेक कर सकेंगे। बता दें कि क्लैट परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी।

CLAT Final Answer Key: क्लैट 2026 रिजल्ट की तारीख आ गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज 17 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के नतीजे घोषित करेगा। जिन परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिए हैं और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वे परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। 7 दिसंबर को देशभर में क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा का आयोजन किया गया था। रिजल्ट के नतीजे 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक आने की संभावना है।

CLAT 2026 Result date out

CLAT 2026 Result date out

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये जानकारी NLU लखनऊ के एक सीनियर मेंबर ने दी। जब रिजल्ट लाइव हो जाएगा तो उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करके CLAT 2026 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed