CISF Head Constable Admit Card 2025 Expected Date: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जल्द ही हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। इस परीक्षा के लिए हजारों उम्मीदवार इंतजार करते हैं। CISF भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है। CISF हवाई अड्डों, बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों और परमाणु प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (image - canva)
CISF Head Constable Hall Ticket 2025 Expected Date
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) जुलाई के पहले सप्ताह में हेड कांस्टेबल (खेल कोटा) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
CISF Head Constable Admit Card 2025 Download Website
जिन उम्मीदवारों ने भर्ती अभियान के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - cisfrectt.cisf.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
CISF Head Constable Admit Card 2025 Download
उम्मीदवारों को लॉग इन करने और अपने हॉल टिकट की जांच करने के लिए अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा।
CISF हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
CISF Head Constable Admit Card 2025 Download लिंक तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- एक बार जारी होने के बाद आप cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'CISF Admit Card 2025 for Head Constable (Sports Quota)'
- पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड जैसी जानकारी दें
- CISF Head Constable Hall Ticket 2025 डाउनलोड करें।
परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट), हाल ही में पासपोर्ट आकार की तस्वीर परीक्षा हॉल में ले जाना जरूरी है।
