CISCE Mental Health Initiative: CISCE स्कूलों में शुरू होगी मानसिक स्वास्थ्य पहल, 16 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

CISCE Mental Health Initiative: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा संबद्ध स्कूलों में छात्रों की मेंटल हेल्थ को महत्व देते हुए स्टूडेंट मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग इनिशिएटिव की शुरुआत की गई है।

CISCE Mental Health Initiative: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा अपने संबद्ध स्कूलों के लगभग 16 लाख विद्यार्थियों और 32,000 अध्यापकों के लिए एक "स्टूडेंट मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग इनिशिएटिव" शुरू किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि एक ऐसा सुव्यवस्थित ढांचा तैयार करना है जहां छात्र अपनी चिंताओं, तनाव और उम्मीदों को खुलकर साझा कर सकें। इस कार्यक्रम की शुरुआत 10 अक्टूबर यानी 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर की जाएगी। शुरू होने वाली यह पहल कक्षा के कमरों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक छात्रों की आवाज को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी।

CISCE Mental Health Initiative

CISCE Mental Health Initiative (Photo - AI/Newsroom Verified)

तीन चरणों में संचालित होगी यह विशेष पहल

CISCE द्वारा इस कार्यक्रम को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है, ताकि हर छात्र की बात को प्रभावी ढंग से सुना और विश्लेषित किया जा सके। आइए आपको उन सभी चरणों के बारे में विस्तार से बताएं -

End of Feed