CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक ओडिशा बोर्ड रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CHSE Odisha 12th Result 2025

CHSE Odisha 12th Result 2025

Odisha Board 12th Result 2025: किस तारीख को हुई परीक्षा

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

End of Feed