CHSE Odisha 12th Result 2025 Date: कल इस समय जारी होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, orissaresults.nic.in पर रोल नंबर से ऐसे करें चेक

CHSE Odisha 12th Result 2025 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 12वीं परीक्षा में करीब 3.93 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

CHSE Odisha 12th Result 2025 Date and Time: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 21 मई को जारी कर दिया जाएगा। ओडिशा बोर्ड 12वीं कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RESULT FOR12 ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल पर आ जाएगा।

Odisha Board 12th Result 2025

Odisha Board 12th Result 2025

CHSE Odisha 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 12वीं परीक्षा में करीब 3.93 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

End of Feed