Sep 29, 2026
दुनिया में कई जानवर बेहद तेज दौड़ते हैं लेकिन इनमें चीता अपनी जबरदस्त रफ्तार के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है।
Credit: iStock
चीता छोटे स्प्रिंट में करीब 100 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकता है। यही वजह है कि इसे धरती का सबसे तेज दौड़ने वाला स्तनधारी जानवर माना जाता है।
Credit: iStock
प्रॉन्गहॉर्न करीब 88 किमी/घंटा तक दौड़ सकता है। खास बात यह है कि यह तेज रफ्तार को चीते से कहीं ज्यादा देर तक बनाए रख सकता है। अगर लंबी दूरी की रेस हुई तो प्रॉन्गहॉर्न हिरण चीता को हरा देगा।
Credit: iStock
अफ्रीका का स्प्रिंगबोक करीब 88 किमी/घंटा तक दौड़ सकता है। दौड़ते समय यह लंबी छलांगें लगाने के लिए भी जाना जाता है।
Credit: iStock
विल्डबीस्ट करीब 80 किमी/घंटा तक दौड़ सकता है। झुंड में दौड़ते समय इसकी तेज रफ्तार शिकारियों से बचने में मदद करती है।
Credit: iStock
शेर करीब 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकता है लेकिन यह रफ्तार लंबे समय तक नहीं, बल्कि छोटे अंतराल में काम आती है।
Credit: iStock
काला हिरण अपनी फुर्ती और तेज दौड़ के लिए जाना जाता है। यह करीब 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकता है।
Credit: iStock
ग्रेहाउंड दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले कुत्तों में गिना जाता है। यह करीब 70 किमी/घंटा के आसपास की रफ्तार पकड़ सकता है।
Credit: iStock
उड़ नहीं पाने वाला शुतुरमुर्ग जमीन पर करीब 70 किमी/घंटा तक दौड़ सकता है। इसके लंबे और मजबूत पैर इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।
Credit: iStock
अफ्रीका की थॉमसन गज़ेल अपनी फुर्ती और तेज दौड़ के लिए जानी जाती है। यह करीब 65–80 किमी/घंटा तक दौड़ सकती है और शिकारी से बचने के लिए तेजी से दिशा भी बदल सकती है।
Credit: iStock
खरगोश दिखने में भले ही छोटा और प्यारा हो, लेकिन दौड़ने में काफी तेज होता है। खरगोश करीब 56–80 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकता है। खतरा महसूस होते ही इसकी तेज दौड़ काम आती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स